बिहार

बिहार की 25 लाख महिलाओं को ₹10,000 की सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया राशि ट्रांसफर

न्यूज़11 भारत  बिहार/डेस्क:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना  के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रूपये वितरण किए. इस योजना का फायदा, राज्य की हर एक परिवार को दिया जाएगा. जो महिलाओं शेष रह गई है. अगले तिथि 6.10.2025 को दिया जाएगा.


बिहार की 25 लाख महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत कुल 2500 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया जाएगा. यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पटना स्थित 1, अणे मार्ग के 'संकल्प' में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे.

योजना और डीबीटी ट्रांसफर यह दूसरा मौका है जब नीतीश सरकार द्वारा इस योजना के तहत राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है. इससे पहले, 26 सितंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 7500 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित किए थे. नीतीश सरकार यह योजना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लेकर आई है. मुख्यमंत्री ने अगस्त महीने के अंत में हर घर की एक महिला सदस्य को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये देने का ऐलान किया था, जिसके बाद यह योजना सितंबर महीने में शुरू हो गई. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में इसके लिए आवेदन किया है.

जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए जीविका समूह का सदस्य होना अनिवार्य है. इस शर्त के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं अब जीविका दीदी योजना से भी जुड़ रही हैं. शहरों में जीविका समूह से जुड़ने के लिए 10 लाख नए आवेदन अलग से आ चुके हैं. फिलहाल, महिला रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है और सरकार के अनुसार, लाभार्थियों को यह राशि चरणवार मिलती रहेगी. सरकार ने इस राशि के हस्तांतरण के लिए दिसंबर महीने तक की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. इस महीने 3 अक्टूबर के अलावा, 6 और 17 अक्टूबर को भी 10-10 हजार रुपये भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार