झारखंड
रांची: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने पर कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में जेल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की हैं. जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं. जानकारी के अनुसार, चीफ हेड वार्डन अवधेश कुमार और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार को मॉनिटरिंग में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं.
अब तक कुल 8 कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं. इसमें चार कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि दो कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं.
यह भी पढ़े: साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना मामले वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई