200 करोड़ के बजट वाली उस बहुचर्चित सीरिज ने जीते 30 अवॉर्ड्स, नेटफ्लिक्स पर हुई थी रिलीज
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आज हम आपको नेटफ्लिक्स की उस बहुचर्चित हिंदी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसका बजट 200 करोड़ रुपये था और जिसने छोटे-बड़े मिलाकर कुल 30 अवॉर्ड्स जीते थे. यह सीरीज साल 2024 में रिलीज हुई थी और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए थे. सीरीज में कुल 9 एपिसोड्स थे.
पहचान पाए सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं. इस सीरीज का नाम है 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार'. 'हीरामंडी' को बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक, संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. यह एक पीरियॉडिक रोमांटिक ड्रामा है.
200 करोड़ का बजट और बड़े सितारे कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस सीरीज का बजट 200 करोड़ रुपये था. सीरीज में कुल 9 एपिसोड्स थे. 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शरमिन सेगल, फरदीन खान, संजीदा शेख और जयित भाटिया जैसे कलाकार नजर आए थे.
30 अवॉर्ड्स और आईएमडीबी रेटिंग आईएमडीबी की मानें तो इस सीरीज ने कुल 30 अवॉर्ड्स जीते थे. इस लिस्ट में 2 IIFA अवॉर्ड्स, 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स शामिल हैं. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग $6.3$ है.