देश-विदेश

जयपुर SMS अस्पताल में भीषण हादसा, ICU वार्ड में लगी आग से 6 मरीजों की मौत, 5 की हालत नाजुक

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: जयपुर के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल (Sawai Man Singh Hospital) में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थित ICU वार्ड में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे वार्ड में फैल गई और वहां अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय ICU में 24 मरीज भर्ती थे.

दम घुटने से गई 6 मरीजों की जान अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी. ट्रॉमा ICU में धुआं और जहरीली गैस फैलने से 6 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई हैं. मृतकों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है, जिनकी पहचान पिंटू (सीकर), दिलीप (आंधी), श्रीनाथ (भरतपुर), रुक्मणि (भरतपुर), खुशमा (भरतपुर) और बहादुर (सांगानेर) के रूप में हुई हैं. आग लगते ही वार्ड के बाहर मौजूद परिजन और अस्पताल स्टाफ तुरंत हरकत में आ ग. कई मरीजों को उनके तिमारदार बेड समेत सड़क तक खींच लाए. 

स्टाफ ने बचाई कई जिंदगियां ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि ICU में ज्यादातर मरीज गंभीर और बेहोशी की हालत में थे. नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय ने जान जोखिम में डालकर मरीजों को ट्रॉलियों और स्ट्रेचरों पर बाहर निकाला. कई मरीजों की जान बचा ली गई, लेकिन 6 को बचाया नहीं जा सका.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस बीच मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस विधायक रफीक खान भी देर रात अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच शुरू कर दी गई हैं. 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड में बादलों का कहर बरपने को तैयार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा