देश-विदेश

Canara Bank Vacancy 2025: केनरा बैंक ने दिया सुनहरा मौका, बिना एग्जाम सीधे जॉब.. ऐसे करें अप्लाई

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. केनरा बैंक ने 2025 के लिए 3500 अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का एग्जाम नहीं देना होगा. उम्मीदवारों का चयन सीधे 12वीं/डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए होगा.

आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक केनरा बैंक की अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025 हैं. 

योग्यता और आयुसीमा इस अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. आयु सीमा 1 सितंबर 2025 को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल रखी गई हैं. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड उम्मीदवारों का चयन उनके 12वीं/डिप्लोमा के अंकों के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने है, और चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा.

आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुफ्त हैं. अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 500 रुपये जमा करना होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करें.
  • उसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं.
  • उसके बाद Graduate Apprentice In Canara Bank Under Apprentice ACT 1961 FY 2025-26 लिंक पर क्लिक करें और Apply Online करें.
  • सभी आवश्यक जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक स्कैन अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सब्मिट कर दें.

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़े: मथुरा का वो मोहल्ला, जहां करवा चौथ नहीं मनाई जाती, वजह है सैकड़ों साल पुराना सती का श्राप